back to top

राजनांदगांव : अनिमेष सिंह बनाए गए प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री, शहर उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने हार पहनाकर व लड्डू खिलाकर दी बधाई…

अनिमेष सिंह ने की आसिफ अली से मुलाकात

Advertisements

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी पलक वर्मा के अनुमोदन से प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन प्रभारी बनाया गया। शहर उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष आसिफ अली की उपस्थिति में स्टेशन पारा पार्षद कार्यालय में हार माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और बधाई दी।

इस दौरान उत्तर ब्लॉक के उपाध्यक्ष हनीफ खान, महामंत्री प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे,अनवर भाई,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शिवम गड़पायले, युवां कांग्रेस के महामंत्री राहुल गजभिए, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रीत राम साहू, पंच राम निषाद, कृष्णा ताम्रकार, भागवत यादव,शंकर नागदेवे,नंदू रामटेके, राजेश यादव,प्रकाश यादव,चंचल देवांगन, देवेंद्र साहू, मोइन गौरी, मोनीश साहू,बिट्टू यादव, तुलाराम, राजेश सिन्हा,सुमित यादव सहित युवा साथियों ने बधाई दी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page