back to top

राजनांदगांव: अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही, 6 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के साथ चार गिरफ्तार…

राजनांदगांव- अवैध शराब की मुहिम में, दिनांक 30/05/2021 को प्रातः निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी डोंगरगढ़ को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि 02 मोटरसाइकिल में महाराष्ट्र निर्मित शराब अवैध रूप परिवहन करते बोरतलाव मार्ग होते हुये डोंगरगढ़ की ओर जा रहे है।

Advertisements

सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के बोरतलाव मार्ग जेल रोड व चौथना तिराह पर घेराबंदी कर शराब परिवहन करते 1) कैलाश यादव पिता महेश यादव उम्र 27 साल निवासी गोदिया, 2) राहुल यादव पिता लखन यादव उम्र 21 साल निवासी गोदिया, 3) अतुल बोबचे पिता लक्षण बोबचे, 4) रजनीश यादव पिता माखन यादव को अलग अलग वाहनों में रखे अवैध शराब 03-03 पेटी कुल 06 पेटी देशी दारू फिरकी महाराष्ट्र निर्मित कीमती 14,976 रू एंव 02 मो0सा0 होण्डा साईन कीमती 95000 ( पनचानबे हजार रूपये) जुमला कीमती वाहन सहित 109976 ( एक लाख नौ हजार नौ सौ छिहत्तर रूपये) को जप्त किया गया है।

आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 287, 288/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। चारो आरोपियो को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्य में सउनि धन्ना लाल सिन्हा, प्र. आर. 122 रोहित पडोती, आर. 960 गौरव शेण्डे, आर.1255 शिवा वर्मा, आर. 1583 परिवेश वर्मा, थाना डोंगरगढ़ पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page