back to top

राजनांदगांव : अन्नदाता , महिलाएं, मिडिल क्लास व गरीब किसानो को लाभ देने वाला अंतरिम बजट‌ – शिव वर्मा…

राजनांदगांव — नगर निगम ‌के पूर्व सभापति व जागरुक भाजपा नेता शिव वर्मा ने मोदी सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत देश की अंतरिम बजट को देश व देश की जनता का विकास करने वाला बजट बताया है ‌और कहा कि इस बजट से अन्नदाता किसानों सहित गरीब व‌ मध्यम वर्ग के लोगो‌ को लाभ पहुंचेगा।

Advertisements

मोदी ‌सरकार‌ द्वारा लोक सभा चुनाव ‌के पूर्व 1‌फरवरी को लाए गए इस अनुपूरक बजट में मध्यम वर्गीय लोगों व किसानों को लाभ के अलावा देश‌ को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है। मीडिल क्लास ‌के लोगों ‌के लिए जहां ‌7 लाख की आय पर टैक्स में छूट दी गई है। इससे 4 से साढ़े 4 लाख तक‌ के‌ मीडिल क्लास के लिए एक्जर्शन होगा।

उन्होंने बताया कि पहले साढ़े 3 लाख तक पर टैक्स नहीं था अब इसे बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है। वहीं दुग्ध उत्पादक किसानों को फायदा उपलब्ध कराने सहित मछुआरों को 55 लाख नौकरियां, पीएनजी सीएनजी की जगह बायो गैस को‌ बढ़ावा देने तथा पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा ‌के अलावा ‌हवाई योजना को छोटे शहरों से जोड़ने की योजना देश‌ के हर वर्गो को लाभ पहुंचाने वाला सिद्ध होगा,और ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने वाला साबित होगा।


श्री वर्मा ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राकृतिक संसाधन इलेक्ट्रिक वाहन पर्यटन व सोलर पैनल पर‌फोकस करते हुए रक्षा क्षेत्र में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 प्रतिशत खर्च, राज्यों को 75 हजार करोड़ कर्ज‌ राज्यों सहित ‌देश‌ को और‌ भी प्रगति पथ पर बढ़ाने ‌वाला सिद्ध होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बजट में टैक्स स्लैब में किसी तरह‌ कमी- बेशी न करते हुए देश के लोगो ‌सहित देश को प्रगति पथ पर‌ आगे‌ बढाने का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page