back to top

राजनांदगांव : अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस लगातार कर रही है संध्या एवं रात्रि गश्त…

राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स अकाश मरकाम के नेतृत्व में पोष्ट आफिस चौक राजनांदगांव में समस्त थाना/चौकी व रक्षित केन्द्र का बल को फालीन करा कर ब्रीफ किया गया।

Advertisements

अपराधों पर नियंत्रण हेतु शहर भ्रमण, होटल, ढाबा, लाज, बस अड्डा आदि चेक करना संदिग्धों से पूछताछ करना व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत निगाह रखने को कहा गया। ब्रीफिंग पश्चात पुलिस बल द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहो होते हुए गली मोहल्ले में गस्त कर पुलिस अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विजुअल पुलिसिंग के तहत् जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जा रही है और इसी प्रकार संध्या एवं रात्रि गस्त सतत् जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page