back to top

राजनांदगांव: अपर कलेक्टर ने महरूमकला एवं बल्देवपुर स्कूल का किया निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का भी लिया जायजा…

राजनांदगांव 11 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा सभी अधिकारियों को भ्रमण के दौरान स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने खैरागढ़ विकासखंड के भ्रमण के दौरान माध्यमिक शाला महरूमकला एवं बल्देवपुर का निरीक्षण किया।

Advertisements

उन्होंने स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए लगाये गये बोर्ड, कैमरे एवं अन्य उपकरणों की जानकारी प्रधान पाठक से ली। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को अध्ययन कराये जाने के संबंध में तथा शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति की भी जानकारी लिया गया। उन्होंने सभी स्टाफ को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। उन्होंने महरूमकला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को भी देखा।

बच्चों ने बताया कि भोजन अच्छा मिलता है। आंगनबाड़ी केन्द्र महरूमकला में कुल 81 बच्चों में से 16 बच्चे आज उपस्थित थे। केन्द्र में 2 गंभीर कुपोषित, 7 मध्यम कुपोषित बच्चे होना बताया गया। गर्भवती माताओं की संख्या 1 एवं शिशुवती माताओं की संख्या 4 है। उन्होंने गरम भोजन एवं रेडी टू ईट की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। क्लास में बच्चों के शिक्षा के स्तर की भी जांच की गई। स्कूल में इकोक्लब के लिए 15 हजार रूपए प्राप्त होना बताया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page