back to top

राजनांदगांव : अपर कलेक्टर मारकण्डेय ने आकस्मिक रूप से तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय डोंगरगांव का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 22 जून 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय द्वारा आकस्मिक रूप से तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय डोंगरगांव का निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर मारकण्डेय ने राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण के 90 प्रकरण, बंटवारा के 113 प्रकरण एवं सीमांकन के 34 प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा पक्षकारों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट दिवस निर्धारित कर प्रकरणों का सुनवाई कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया, ताकि समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण हो सके।

Advertisements

तहसीलदार के न्यायालय में 5 प्रकरण विगत 4-5 वर्षों से अधिक समय से लंबित होना पाया गया। जिसे विगत डेढ़-दो वर्षों से आदेश पारित करने हेतु लंबित रखा गया है। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल आदेश पारित कर अवगत कराने हेतु निर्देश दिए। न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के संबंध में उपस्थित पक्षकारों से समक्ष भेंट की गई। पक्षकारों द्वारा बताया गया कि उन्हें न्यायालयीन कार्यों से कोई परेशानी नहीं है। समय पर प्रकरणों की सुनवाई की जाती है। उन्होंने उपस्थित पक्षकारों एवं किसानों से खेती-बाड़ी संबंधी, खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की। कृषकों को बताया गया कि खाद-बीज भण्डारण पर्याप्त है, वे शीघ्र उठाव करें।

अपर कलेक्टर मारकण्डेय ने लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराये जा रहे सेवाओं के संबंध में लोक सेवा केन्द्र में जाकर आम लोगों से जानकारी ली। जिसमें आवेदकों द्वारा बताया गया कि समय सीमा में आधार कार्ड, पेन कार्ड, आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र, जन्म पंजीयन एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोक सेवा केन्द्र के बाहर सभी सेवाओं का अलग-अलग शासन द्वारा निर्धारित शुल्क की दर प्रदर्शित की गई है। निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। लोक सेवा केन्द्र में लोगों की बैठने की सुविधा, पानी की सुविधा तथा शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश पर जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसील कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार कोमल धु्रव एवं नायब तहसीलदार राजपूत उपस्थित थे। साथ ही निरीक्षण दल में जिला कार्यालय के कर्मचारी जगदीश्वर ठाकुर, हरीश भाटिया एवं लक्ष्मी नारायण देवांगन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page