back to top

राजनांदगांव : अप्रारंभ निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने के निर्देश…

विधानसभा निर्वाचन 2023
राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा तिथि से जिले में कोई भी अप्रारंभ निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन की घोषणा तिथि से कोई भी ऐसा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होगा,

Advertisements

जिसके संबंध में निविदा पूर्ण कर ली गई हो एवं कार्यादेश जारी कर दिया गया है, परंतु वास्तव में स्थल पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। स्वीकृत किये गये निविदा पूर्ण किये गये अथवा कार्यादेश जारी किये गये ऐसे समस्त कार्य जो धरातल पर प्रारंभ नहीं हुए है,

वे निर्वाचन समाप्ति के पश्चात् ही नियमानुसार प्रारंभ किए जा सकेंगे। यह प्रतिबंध निर्वाचन समाप्ति तक सम्पूर्ण राजनांदगांव जिले में प्रभावशील रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page