back to top

राजनांदगांव : अब गोबर से केवल वर्मी कंपोस्ट ही नहीं अपितु पेंट भी बनेंगे -राजेश्री महन्त …

पैरा को खेत खलिहान में जलाने की अपेक्षा गौठान या गौशाला में दान करने की अपील

Advertisements

मुख्यमंत्री जी की संकल्पना साकार हो रही है

राजनांदगांव – जिला राजनांदगांव के अंतर्गत स्थित ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान का निरीक्षण छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने की, उनके साथ उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव भी उपस्थित थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम अंजोरा में संचालित गौठान निरीक्षण के लिए पहुंचे यहां पहले से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा महिला स्व सहायता समूह की माताओं ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया। राजेश्री महन्त जी ने 25 एकड़ परिक्षेत्र में फैले हुए गौठान का पहले सरसरी तौर पर अपने वाहन से निरीक्षण किया चारों ओर डब्ल्यूबीएम रोड बनाए गए हैं जिससे निरीक्षण में आसानी हुई।

तत्पश्चात वे गौठान के अंदर निर्मित मशरूम गृह, गेंदे की फुलवारी, पपीते की बाड़ी, टमाटर की खेती तथा पांच सौ से अधिक नारियल के वृक्षों का अवलोकन किया। साथ ही वे हस्तशिल्प कला से तैयार किए गए वस्तुओं के भी निरीक्षण किये। महिला स्व सहायता समूह द्वारा व्यापक मात्रा में गौठान को एक बहुउद्देशीय कार्यक्रम के रूप में संचालित करने से वे काफी प्रसनचित्त नजर आये। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अब गोबर से केवल वर्मी कंपोस्ट ही नहीं अपितु पेंट का निर्माण भी किया जाएगा इसका एमओयू सरकार ने कर लिया है अति शीघ्र यह बाजार में हम सब के उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। भूपेश सरकार की यह क्रांतिकारी पहल है। अब सरकार की संकल्पनाएं साकार रूप लेने लगी हैं।

किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि फसल की लुआई चल रही है,आप अपने खेत खलिहानों में व्यर्थ में पैरा को जलाकर नष्ट न करें। या तो इसे खेत खलिहान में एकत्रित करके रख ले या किसी गौठान या गौशाला को दान कर दें इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। लोगों को राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर माननीय मुख्यमंत्री जी के सुराज, गौठान तथा गोधन न्याय योजना को फलीभूत होते हुए देखकर प्रसन्नता हो रही है।

लोगों को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से डिप्टी डायरेक्टर डॉ देवरस जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच श्रीमती अंजू साहू, भोला राम यादव, हरीश यादव, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन तथा पुलिस प्रशासन एवं पशु कल्याण विभाग के अधिकारी गण व महिला स्व सहायता समूह की माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं!

Advertisements

You cannot copy content of this page