राजनांदगांव : “अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’’ के चौथे दिन सामुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र पदुमतरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम…


-‘‘अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’’ के चौथे दिन सामुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र पदुमतरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम ।


-कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, अभिव्यक्ति ऐप एवं निजात अभियान के बारे में दी गई जानकरी।

राजनांदगांव – पुलिस मुख्यालय,छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रिय महिला दिवस) 2022 से 14.03.2022 तक ‘अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’ के तहत् अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में दिनांक 11.03.2022 दिन गुरूवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत सामुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र एवं माडल स्कूल ऑंचल संकुल संगठन पदुमतरा थाना ठेलकाडीह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं थाना प्रभारी ठेलकाडीह के द्वारा घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी, छेड़खानी, आत्मरक्षार्थ, अभिव्यक्ति ऐप एवं निजात अभियान के बारे में जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डॉउनलोड करा कर उनका पुष्पगुच्छ व प्रशिस्त-पत्र देकर सम्मानित किया गया।