राजनांदगांव : अवैध प्लाटिंग पर निगम ने की कार्यवाही…

ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास सी सी रोड उखाड़ा गया

राजनांदगांव 15 फरवरी। नगर निगम अवैध कालोनी एवं अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कडा रूख अपना रही है और प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है कार्यवाही कड़ी में आज भी कौरिनभाठा वार्ड नंबर 45 के ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास अवैध प्लॉटिंग करने पर जेसीबी के माध्यम से सीसी रोड उखाड़ने की कार्यवाही की गई पूर्व में भी अवैध प्लॉटिंग करने पर शक्ति बरतते हुए नगर निगम द्वार कौरिनभाठा चिखली लखोली नवागांव रेवाडीह आदि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करते हुये मुरुम एव कांक्रीट रोड उखाड़ गया था,


निगमायुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साहू जी के द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण एव अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यवाहि करने के निर्देश दिए गए थे निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम की टीम निरीक्षण कर निगम सीमा क्षेत्र के अवैध प्लॉटिंग एव अवैध कॉलोनी के विरुद्ध कड़ा रूख अपना कर कार्यवाहि कर रही है और अवैध कॉलोनी भूमि विकास एव बहार विकास शुल्क जमा करने की नोटिस जारी किया जा रहा है तथा उनका पंजीयन खत्म करने के लिए जिला पंजियक को पत्र भेजा गया हैै


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कौरिनभाठा वार्ड नंबर 45 ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास खसरा नंबर 281/1 श्री भूषण लाल पिता श्री केशव राम द्वारा अवैध प्लाटिंग की कार्यवाई की जा रही थी जिसकी जानकारी होने पर निगम की टीम ने जेसीबी के माध्यम से सीसी रोड उखाड़ने की कार्यवाही की, कल भी इसी क्षेत्र में निगम द्वारा अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाई की गई थी,


आयुक्त श्री गुप्ता ने नगरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी क्षेत्र में जमीन खरीदने के पूर्व नगर निगम एव नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से जानकारी लेवे उसके उपरांत ही भूखण्ड खरीदी करे