back to top

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 15 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अधिक वर्षा से 3 मकान आंशिक क्षति होने पर 24 हजार रूपए, 

राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 26 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 4 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 पशुशाला क्षति होने पर 9 हजार रूपए तथा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत आग से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page