back to top

राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले पुलिस के गिरफ्त में, आरोपी से 40 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 3200/- जप्त…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी अर्जुन कुर्रे, के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु भा0पु0से0 मयंक गुर्जर, निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व मे अवैध शराब / नशीले पदार्थ पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत नशीले पदार्थो की बिक्री करने वाले लोगो को पकड़ने हेतु मुखबीर मामुर कर नजर रखी जा रही थी।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला की कोकपुर निवासी ओंप्रकाश साहू कोकपुर पंचायत के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम डोंगरगांव रवाना हुआ रवाना टीम द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर घेराबंदी किया गया । घेराबंदी दौरान आरोपी ओंप्रकाश साहू पिता स्व0 धनराज साहू,उम्र- 40 साल निवासी- वार्ड न0- 4 ग्राम कोकपुर,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगावं,छ0ग0 को पकड़ा गया जिसे चेक करने पर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन मदिरा शराब कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर,कीमती 3200/- रूपये जप्त किया गया ।

आरोपी के पास वैध दस्तावेज नही होने एंव आरोपी का कृत्य धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 191/2022 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्र0आर0 राणा प्रसन्न थाना डोंगरगांव का विशेष सहयोग रहा है । थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर के नेतृत्व में कार्यवाही जारी रहेगी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page