राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले 02 आरोपीयों पर की गयी कार्यवाही…

⚫ आरोपी के विरूध्द धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही पृथक पृथक।

⚫ 2 आरोपियो के कब्जे से 10 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती 4000 / रू जप्त।
आरोपी-

  • राजनांदगांव – परदेशी साहू पिता भंगी राम साहू उम्र 53 साल साकिन बुधवारीपारा वार्ड नं0 15
    डोंगरगढ़
  • प्रदीप निषद पिता तुकाराम उम्र 24 साल साकिन पेटेश्री पुलिस चौक तुमडीबोड थाना लालबाग
    श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है।
  • इसी कड़ी में दिनांक 23/08/2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बुधवारीपारा निवासी परदेशी साहू अपने किराना दुकान के सामने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, एवं ग्राम पेटीश्री निवासी प्रदीप निषाद के द्वारा के ग्राम माडीतराई चौक में शराब विक्रय कर रहा है। कि सूचना पर बिना विलंब किये रेड कार्यवाही की गयी है।
  • आरोपियो को अवैध रूप से शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया, आरोपी परदेशी साहू पिता भंगी राम साहू उम्र 53 साल साकिन बुधवारीपारा वार्ड नं0 15 डोंगरगढ आरोपी के कब्जे 05 बॉटल अग्रेंजी शराब कीमती 2000 / रू एंव आरोपी प्रदीप निषद पिता तुकाराम उम्र 24 साल साकिन पेटेश्री पुलिस चौक तुमडीबोड थाना लालबाग के कब्जे 05 बॉटल अग्रेंजी शराब कीमती 2000/रू जुमला 10 बोतल कुल कीमती 4000/रू को जप्त किया गया है।
  • धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 513/2023, 514/23 कर विवेचना में लिया गया । क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

  • उक्त कार्यवाही में – सउनि धन्ना सिन्हा, प्र0आर0 अजीट टोप्पो, आर. प्रयांश सिंह, लक्ष्मी मंडावी,परस ध्रुव, मिलाप बरेठ, मनोज हरमुख, खुश सिंह ठाकुर, प्रमोद करियारे, वीरबहादुर रविराज मांडले, की विशेष भूमिका रहा।