back to top

राजनांदगांव : आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त…

अवैध शराब बिक्री करने वालो पर छुरिया पुलिस की कार्यवाही ।

Advertisements

राजनांदगांव – अवैध शराब बिक्री/ परिवहन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले लोंगों पर छुरिया पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही ।

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले, पुलिस अनु. अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छुरिया क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय/परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में दिनांक 23/08/2023 को शहीद भगत सिंह चौक छुरिया स्थित होटल में शराब बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में छुरिया पुलिस के द्वारा होटल में रेड कार्यवाही कर आरोपी अशोक साहू पिता स्व. गज्जु साहू उम्र 53 साल साकिन वार्ड नंबर 13 शहीद भगत सिंह चौक,

छुरिया के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 17 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1360 रूपये एवं बिक्री रकम 340 रूपये मिला। उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 252/23, धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री नवीन एक्का, निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा, प्र.आर. 799 संतोष नायक, आर.1683 असवन वर्मा, आर.1588 दसवंत पटेल की भूमिका सराहनीय रही ।

Advertisements

You cannot copy content of this page