राजनांदगांव: अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

आरोपी के कब्जे से 20 पौवा शोले देशी प्लेन शराब 3.6 लीटर, कीमती 1600 रूपये एवं एक नग मोटरसाइकिल वाहन क्रमां CG08N2596 कीमती 10,000/- को किया गया जप्त ।

Advertisements

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशों व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले लालाराम साहू पिता बिसौहा राम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम नवागांव थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 को पकडा गया, आरोपी लालाराम साहू के कब्जे से 20 पौवा शोले देशी प्लेन शराब 3.6 लीटर, कीमती 1600/-, एक मो0सा0 टीवीएस एक्सेल क्रमांक CG 08 N 2596 कीमती 10,000/- जुमला कीमती 10600/- को जप्त किया गया, आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाही किया गया।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, म0प्र0आर0 723 राजश्री सिंह, आरक्षक तुषार मरकाम, विनोद महिलांगे, मनोज हरमुख का सराहनीय योगदान रहा है।