back to top

राजनांदगांव: ग्रामीण क्षेत्र में अशांति फैलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में विवाद, गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बनाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) राजनांदगांव के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपलाल जगनीक (52 वर्ष), निवासी ग्राम कोटरासरार के रूप में हुई है।

Advertisements

घटना 30 नवंबर 2025 की है, जब पुलिस को मोबाइल पर सूचना मिली कि ग्राम कोटरासरार में विवाद और लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची। वहाँ आवेदिका सुमित्रा बाई ने बताया कि रूपलाल जगनीक लगातार झूठी शिकायतें करने की धमकी दे रहा था और “तुम लोगों को नहीं छोड़ूंगा” कहकर हंगामा कर रहा था। उसके उत्तेजित व्यवहार के कारण गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास करने पर भी आरोपी और अधिक आक्रामक हो गया तथा गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। अशांति फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। आगे आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उसे माननीय SDM राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में की गई। सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी यदु, आरक्षक रोशन सिन्हा एवं आरक्षक कमल किशोर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page