
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री व तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर चौकी तुमडीबोड पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने नेशनल हाईवे पर ग्राम कोहका के पास घेराबंदी कर आर्टिका कार क्रमांक CG 08 BC 5628 को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां (147 बल्क लीटर), एक मोबाइल फोन सहित कुल 12 लाख 22 हजार 96 रुपये की सामग्री जप्त की गई।
मामले में चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान फरार आरोपी अरविंद साहू, निवासी भिलाई जिला दुर्ग को पुलिस ने दिनांक 23 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, पुष्पेंद्र नायक, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं श्री एलेग्जेंडर कीरो के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक दिलीप पटेल (चौकी प्रभारी तुमडीबोड) के नेतृत्व में की गई।









































