
–कोचिये के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब कीमती 2,400 रूपये को किया गया जप्त।
–ग्रामिण क्षेत्र के लोगों को बना रहा था नशे का आदि ।
-लालबाग पुलिस एवं चीता स्कॉट द्वारा किया गया संयुक्त कार्यवाही ।
राजनांदगांव – घटना दिनांक 14/06/22 को ग्राम सुकुलदेहान में अवैध रूप से शराब बिक्री होने से की मुखबीर सूचना मिलने पर, हालात से जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह एवं अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय को अवगत कराते हुये प्राप्त दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में घटना स्थल की ओर थाना लालबाग एवं चीता स्कॉट की संयुक्त टीम रवाना किया गया, जो घटना स्थल पर जाकर मूखदार के बताये हुलिये के व्यक्ति से पूछताछ किये जो अपने कब्जे में अवैध रूप से रखें 30 पीवा देशी प्लेन शराब कीमती
2,400 रूपये को निकालकर पेश किया तथा शराब रखने के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद समीर खान पिता मोहम्मद सफीक खान उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं० 20 पेण्ड्री थाना लालबाग बताते हुये अवैध रूप से शराब विक्रय करना स्वीकार किया जिसे समक्ष गवाहन विधिवत विस्तार कर थाना लाया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 343/2022 धारा 3412) आबकारी एक्ट कायम किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग, निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा, प्र0आर0 106 नाथू पटेल, सउनि संतोष सिंह, आर0 1244 जोगेश राठीर, आर0 502 सुनील यादव चीता स्कॉट की सराहनीय भूमिका रही।









































