back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब बिक्री एवं सट्टा कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार…


राजनांदगांव- आज दिनांक 7/9/2021 को पुलिस अधीक्षक डी श्रवण कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे के निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुराग झा गंडई के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर अवैध शराब बिक्री करते ग्राम खैरानावापरा के संतराम लोधी पिता लतेल लोधी उम्र 62 साल को 20 पौवा देशी प्लेन शराब एवम् शराब बिक्री रकम 350 रुपए के साथ नर्मदा मंदिर के पीछे नर्मदा चकनार में पकड़ा गया ,जप्त की कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया।

Advertisements

गंडई निवासी मोहन मेश्राम पिता सुखबीर मेश्राम उम्र 44 साल को वार्ड क्रमांक 7 पानी टंकी के पास देवकी नगर गडई में रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1 नग सट्टा पट्टी 1 नग पेन एवम् नगदी 850 रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page