back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी, 30 पौवा देशी शराब जब्त, भेजा गया जेल…

राजनांदगांव, 19 जून। अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 जून को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता (पिता स्वर्गीय नरेश गुप्ता) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।


तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2023 और 2026 में आबकारी एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मेनका साहू, राजीव कुमार, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page