back to top

राजनांदगांव : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या : मोहला थाना क्षेत्र का मामला…

राजनांदगांव वनांचल इलाके के ग्राम मूचर में बीती रात पति ने अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने के संदेह पर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है इस घटना की खबर से गांव में सनसनी फैल गई है ।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मूचर निवासी देव सिंह 10 दिसंबर की रात लगभग 7:00 बजे ग्राम पीपरखार गया हुआ था । जब रात लगभग 8:00 बजे अपने घर पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

Advertisements

लकड़ी के गेडा से सिर व कनपटी पर वार
पत्नी ने जब दरवाजा खोला तब अपनी पत्नी पर किसी के साथ अवैध संबंध होने के शक में गुस्से में आकर लकड़ी का गेड़ा अपनी पत्नी केसरबाई पुडो के सिर व कनपटी में मार दिया । जिससे केसर बाई पुडो खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई और उसकी मौत हो गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page