राजनांदगांव : अशोक चौधरी ने मोदी सरकार के फैसले का सभी किसानों की तरफ से स्वागत किया…

राजनांदगांव । किसान नेता अशोक चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने रसायनिक खाद मे सब्सिडी बढ़ाने के बाद वह्यश्च में सम्मान जनक बढोतरी करके किसानो का हौसला बढाया है । धान 1850 से बढ़ा कर 1940 रूपये किया गया है । इसी तरह तिल 7308 रूपये मक्का 1870 रूपये बाजरा 2250 रूपए , रागी 3377 रू . और अरहर 6300 सौ रूपये प्रति क्विंटल किया गया है । जो कि किसानों की लागत से डेढ़ गुना ज्यादा के मापदंड के अनुरूप है । राज्य सरकार सभी फसलों की खरीदी की व्यवस्था करेंगे तो किसान भाइयों को फसल चक्र परिवर्तन का अत्यधिक लाभ होगा ।

Advertisements