
राजनांदगांव। बसंतपुर पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्रवाई करते हुए मोहल्ले में हो-हल्ला करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है।
इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे दो गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले आरोपी राहुल निषाद के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्यवाही। दो फरार वारंटी — राहुल देवांगन और नैनदास गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश।
सभी आरोपियों को न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम :
- अनावेदक: राहुल निषाद पिता स्व. राजू निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी जमातपारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
राहुल देवांगन पिता एम.जे. देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोहारा बाईपास, थाना बसंतपुर।
नैनदास पिता राधेलाल साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी बैगापारा, लखोली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
शहर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं परिशांति बनाए रखने के उद्देश्य से,पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना बसंतपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी, बसंतपुर) के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ले में उपद्रव कर रहे आरोपी राहुल निषाद को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
साथ ही, लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी राहुल देवांगन और नैनदास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाही के बाद दोनों वारंटियों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।









































