back to top

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित…

राजनांदगांव 11 जनवरी 2023। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत रिक्त 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 2 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक समिति के सदस्यों की उपस्थिति में प्राप्त आवेदन पत्रों का निरीक्षण परीक्षण पश्चात वरीयता क्रम अनुसार दावा आपत्ति के लिए सूची जारी की गई है।

Advertisements

जिन आवेदिकाओं को प्राविधिक सूची के प्राप्त अंको में कोई आपत्ति हो तो 26 जनवरी 2023 तक अपनी आपत्ति कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) में उपस्थित होकर दर्ज करा कर आवेदन दे सकते है। उपरोक्त तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों पर किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page