back to top

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत जनता कॉलोनी वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं बैगापारा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 में सहायिका तथा झुलेलाल वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 में कार्यकर्ता के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया है।

Advertisements

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र आवेदक 23 दिसम्बर 2024 तक कार्यालय बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page