back to top

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 20 अगस्त 2025। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 20 रविदास वार्ड एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 47 मोहारा में सहायिका के 1-1 पद के लिए 8 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेज सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।