back to top

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 30 एवं 31 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प…

राजनांदगांव 23 जनवरी 2024। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में मेसर्स मैसर्स स्ट्ररूराइट मेटल बिल्डिंग सिस्टम (यूनिट-2) केएच नंबर 1537 इंडस्ट्रीयल ग्रोथ बोराई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा 30 एवं 31 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में व्यवसाय फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर (कोपा), मैकेनिक डीजल और अधिकारिक ट्रेडों के अलावा गैस कटर, रिगर, सुपरवाईजर से संबंधित इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page