back to top

राजनांदगांव : आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों का समीक्षा बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश…

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरूण देव गौतम द्वारा जिला राजनांदगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण।

Advertisements

डीजीपी श्री अरूण देव गौतम के आगमन पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य सहित पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य शर्मा, मानपुर-मोहला-अं0चौकी पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों का समीक्षा बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश।

बैठक में बेसिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के संबंध में निर्देशित किया गया।

अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था ड्यूटी, आसूचना संकलन और पुलिसिंग में कसावट लाने निर्देश दिये गये।

रेंज में नक्सल उन्मूलन हेतु चारो जिले समनवय स्थापित कर रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया।

बैठक पश्चात पी.टी.एस. राजनांदगांव जाकर वहां प्रशिक्षणरत महिला आरक्षकों के बैच से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय एवं पी.टी.एस. राजनांदगांव परिसर में डी.जी.पी. महोदय द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

राजनांदगांव। दिनांक 14.06.2025 को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरूण देव गौतम के पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव आगमन पर उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य शर्मा, मानपुर-मोहला-अं0चौकी पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण डी.जी.पी. महोदय द्वारा किया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में रेंज के तीनों जिले से आये एस.पी., ए.एस.पी. सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी पुलिस का समीक्षा बैठक लिया गया जिसमें डी.जी.पी. महोदय द्वारा बेसिक पुलिसिंक को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया। थाना स्तर पर जनसंपर्क बेहतर बनाने, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों के निष्पादन करने निर्देशित करते हुए संवेदनशीलता, तत्परता और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था ड्यूटी, आसूचना संकलन और पुलिसिंग में कसावट लाने तथा सी.एस.पी. एवं एस.डी.ओ.पी. को अपराधों का पर्यवेक्षण करने अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रेंज में नक्सल उन्मूलन हेतु चारो जिले के अधिकारियों को समनवय स्थापित कर रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया।

डी.जी.पी. महोदय द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को पुलिस महकमें में कसावट लाने के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य शर्मा, मानपुर-मोहला-अं0चौकी पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. श्री गजेन्द्र सिंह एवं तीनों जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. उपस्थित थे।


समीक्षा बैठक के पश्चात डी.जी.पी. महोदय पी.टी.एस. राजनांदगांव पहुंच कर वहां प्रशिक्षणरत महिला आरक्षकों के बैच से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया उसके बाद पी.टी.एस परिसर में एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page