
1- होटल/ लॉज / नारियल प्रसाद एंव आटो संचालकों की ली गई मीटिंग
2- होटल / लॉज संचालको को सीसीटीवी कैमरा व फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने हेतु दिये गये निर्देश
3- यात्रियों के लिये आने जाने के मार्ग का किया गया निर्धारण
राजनांदगांव – आज दिनांक 23/09/2022 को गिरीश रामटेके अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ, कृष्ण कुमार पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ एवं निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार थाना प्रभारी डोंगरगढ़ की उपस्थिति में नवरात्रि पर्व को मद्देनजर रखते हुए शहर के आम जनता एंव बाहर से आये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से असुविधायें ना हो इस आशय को ध्यान में रखकर समस्त विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारी की उपस्थिति में शहर के दुकानदार, होटल संचालको, नारियल प्रसाद दुकानदारो एंव आटो चालको की मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दी गयी है।
नवरात्रि पर्व में सरहदी राज्यो से आने वाले पाकेट मारो पर सतत निगरानी रखने रेल्वे सुरक्षा बल के साथ समन्वय बनायी गयी। है साथ ही साथ शहर के व्यस्तम मार्गों पर सुचारू रूप से आवागमन संचालित हेतु रोड किनारे स्थित दुकानदारो को बिक्री हेतु रखे सामानों को रोड के किनारे नहीं लगाने की समझाईस दी गयी एवं मंदिर ट्रस्ट समिति को पब्लिक के नियंत्रण हेतु सीढ़ियों में गेट, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं दुकानदारों को फायर सेफूटी सिस्टम अनिवार्य रूप से लगवाने का निर्देश दी गयी है तथा नवरात्रि पर्व डियुटी हेतु बाहर से आये अधिकारी / कर्मचारियों के ठहरने के स्थान का मुआयना की जा कर आवश्यक सुविधाओं की पुख्ता प्रबंध की गयी है एंव आने जाने वाले यात्री के लिये मार्ग व्यवस्था तैयार किया गया है।










































