back to top

राजनांदगांव : कांग्रेस की चुनौती को भाजयुमो नेताओ ने किया स्वीकार- समीर….


राजनांदगांव – भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत सिंह चावला की उस चुनौती को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होने भाजपा के किसी भी नेता को 52 किलोमीटर की पदयात्रा एक दिन में करने का चैलेंज किया था।

Advertisements

एक बयान में भाजयुमो के प्रदेश आमंत्रित सदस्य समीर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक दिन में 52 किलोमीटर की यात्रा की थी,जिसे चावला ने भाजपा के लिये एक चुनौती बताया था और टीवी चैनल में यह कहा था कि भाजपा का कोई भी नेता या माई का लाल पदयात्रा करके दिखाये, कांग्रेस की अहंकार वाली भाषा का जवाब देने के लिए इस चुनौती को भाजयुमो के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में समीर श्रीवास्तव ने स्वीकार करते हुए बताया की वे अपने युवा साथियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मतिथि 25 सितंबर को राजनांदगांव से सुबह 07 बजे प्रस्थान करेंगे।

समीर श्रीवास्तव के साथ जिला भाजयुमो के सहकोषाध्यक्ष रोहित मानकानी व जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी खोमन मेश्राम भी पदयात्रा करेंगे तथा 52 किलोमीटर पश्चात् 53वे किलोमीटर में उनकी यात्रा रूकेगी व दूसरे दिन फिर सुबह 07 बजे से पदयात्रा प्रारंभ होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रायपुर स्थित निवास स्थान पहुंचकर उनकी पार्टी द्वारा किये गये चैलेंज का जवाब दिया जायेगा तथा साथ में उन्हे 52 किलोमीटर पदयात्रा करने के लिये आमंत्रित किया जायेगा।इस पदयात्रा को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव एवम भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह द्वारा झंडी दिखाया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page