back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा रक्षित केंन्द्र में दरबार में जवानों की गुजारिश का किया गया निराकरण….

– एसपी ठाकुर द्वारा पुलिस अधिकरियों/ कर्मचारियों को वितरण किया गया आइडेंटिटी कार्ड।

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 23.09.2022 को रक्षित केन्द्र राजनांदगावं के मंगल भवन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा परेड के पश्चात लगाया गया दरबार जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए जवानों की गुजारिश सुनी गई जवानों की समस्याओं के निराकरण के लिये आश्वासन दिया गया एवं संबंधित शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जवानों के बीच जाकर समस्याओं को सुलझाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले के पदस्थ अधिकारियों /कर्मचारियों के पास पुलिस आइडेंटिटी कार्ड होना अनिवार्य किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों व रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय के अधिकारियों/कर्मचारियों के आईडेंटिटी कार्ड में एकरूपता रहे, इसलिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों के नए आईडेंटिटी कार्ड बनवा कर पुलिस अधीक्षक प्रफृल्ल ठाकुर द्वारा दरबार में वितरण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता एवं विभिन्न स्थानों से आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page