back to top

राजनांदगांव : आगामी लोकसभा चुनाव और होली त्योहार को लेकर चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान…

आगामी लोकसभा चुनाव और होली त्योहार को लेकर चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान

Advertisements

🔹 दिनांक 19.03.2024 को थाना डोंगरगढ़, ओपी चिचोला, सुरगी, चिखली एवं थाना यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

🔹 संदिग्ध वाहनों और लोगों की ली गई तलाशी।

🔹 बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले,बिना लाइसेंस/ मौके पर कागजात पेश न करना, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

🔹 सघनता व सतर्कता के साथ चेकिंग करने हेतु दिया गया था दिशा निर्देश।

🔹 कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के लिये चलाया जा रहा चेकिंग अभियान।

🔹 यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालों के विरूद्ध 141 प्रकरणों में 44900/-रूपये जुर्माना कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

राजनांदगांव -पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है की आगामी लोकसभा चुनाव होली और रमजान को देखते हुए अपने अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सघनता व सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने तथा कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था। 

जिसके तहत् थाना डोंगरगढ़, ओपी चिचोला, सुरगी, चिखली पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 19/03/2024 को आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालो के कुल 141 प्रकरण में 44900/-रूपये समंस शुल्क कर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक भी किया गया।
Advertisements

You cannot copy content of this page