back to top

राजनांदगांव: आज़ादी के अमृत महोत्सव व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा एससी मोर्चा राजनांदगाव द्वारा भव्य त्रिरंगा यात्रा का आयोजन…

​राजनांदगांव छत्तीसगढ़ | ​भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला राजनांदगाव के तत्वावधान में देश की स्वतंत्रता के अमर सेनानियों के स्मरण तथा राष्ट्र में देशभक्ति की अलख जगाने के उद्देश्य से एक भव्य “त्रिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया है।

Advertisements


​इस महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी यात्रा की जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री श्री दीपेश शेंडे ने बताया कि यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी पूरी ऊर्जा के साथ इस आयोजन में सम्मिलित हो रहे हैं।


​श्री दीपेश शेंडे ने आगे कहा कि:
​”तिरंगा केवल एक कपड़ा या ध्वज नहीं है, यह 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं, बलिदानों और भारत के स्वाभिमान की पहचान है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों से अवगत कराना और उनके भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करना है।”


​इस त्रिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले भर में देशभक्ति के नारे गूंजेंगे और हर नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया जाएगा। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।


​इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण और बड़ी संख्या में देवदुर्लभ कार्यकर्ता एवं देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page