back to top

राजनांदगांव : शंकरपुर एवं सिविल लाईन टंकी से दोपहर की पेयजल सप्लाई बाधित…


शहर में शाम की पेयजल सप्लाई एक घंटे विलंब से

Advertisements

राजनांदगांव 11 अक्टूबर। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जल संयंत्र गृह मोहारा के 10 एम.एल.डी., 27 एम.एल.डी. एवं 17 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट के 33 के.व्ही. लाईन के मेन्टेनेंस एवं पेड़ छटाई कार्य छ.ग.रा.वि.वित. कंपनी राजनांदगांव द्वारा किया जावेगा। जिसके कारण कल दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को समय सुबह 9.00 से 11.00 बजे तक फिल्टर प्लांट बंद रहेगा।

प्लांट बंद होने के कारण शंकरपुर एवं सिविल लाईन टंकी की दोपहर 12.00 बजे की सप्लाई प्रभावित होगी। साथ ही शहर में स्थित समस्त टंकियों की शाम की सप्लाई संध्या 7.00 बजे होगी एवं दिनांक 13 अक्टूबर से पेयजल आपूर्ति निर्धारित समय में नियमित रूप से की जावेगी। उन्होंने असुविध के लिये खेद व्यक्त करते हुये नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page