back to top

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। 

तहसील छुरिया अंतर्गत अतिवृष्टि से 4 पशु शेड क्षति होने पर 12 हजार रूपए, अतिवृष्टि से धान क्षति होन पर 12 हजार 307 रूपए तथा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page