back to top

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 08 दिसम्बर 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत तहसील डोंगरगढ़ एवं छुरिया तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की है।

Advertisements

डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि, अधिक वर्मा एवं आंधी-तूफान से 50 मकान आंशिक क्षति होने पर 3 लाख 8 हजार 600 रूपए, अधिक वर्षा से तारबांध फूटने से फसल क्षति, गाद व मिट्टी भरने से क्षति होने पर 76 हजार 230 रूपए एवं आग से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 9 हजार रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत

अतिवृष्टि से 26 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 4 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 9 लाख 60 हजार रूपए, बाढ़-चक्रवात से हानि होने पर 4 हजार 751 रूपए व 32 हजार रूपए तथा आपदा से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page