back to top

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…


राजनांदगगांव 01 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे नेदैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसके तहत डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 3 लाख 60 हजार रूपए तथा डोंगरगांव तहसील में अतिवृष्टि से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 3200 रूपए, अतिवृष्टि व भूस्खलन से 2 फसल क्षति होने पर 10 हजार रूपए, नदी के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।