back to top

राजनांदगांव: आपसी विवाद कर अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों पर चिखली पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने आपसी विवाद कर अशांति फैलाने वाले दो लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि शंकरपुर और चिखली क्षेत्र में दो व्यक्ति आपस में विवाद कर रहे हैं, जिससे शांति भंग होने एवं अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। सूचना पर चिखली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया।


पुलिस ने नितेश तुरकने (25 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07, पुलिस चौकी चिखली तथा रवि शर्मा (32 वर्ष), निवासी चिखली रमन बाजार पेट्रोल पंप के पास, को शांति भंग करने की आशंका के चलते हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सहायक उप निरीक्षक शत्रुहन टण्डन, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटेल, आरक्षक सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी एवं गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page