back to top

राजनांदगांव: आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने किया मोहारा जल संयंत्र गृह में ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के 77वीं वर्षगाठ के अवसर पर मोहारा जल संयंत्र गृह में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने ध्वजा रोहण किया। प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजा रोहण उपरांत राष्ट्रगान के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों ने ध्वज को सलामी दी।


77वीं गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसमें हमारे अधिकारों व कर्तव्यों का बोध होता है। हमें अपने अधिकार व कर्तव्य को समझना एवं उसके आधार पर अपने समाज व देश के लिये कार्य करना है, तभी संविधान की सार्थकता होगी। उन्होंने अधिकारियोें व कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों को समझकर अपने अपने कर्तव्यों का इमानदारी से पालन करे।

चुकि नगर निगम जनता से जुडी संस्था है और उसका मूल कर्तव्य जनता को मूलभूत सुविधा बिजली, पानी सफाई उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करेंगे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंतागण सर्वश्री अनुप पाण्डे, तिलक राज धु्रव, श्रीमती रोमाली शेन्डे व युगराज कोमरे सहित प्लांट के कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page