
वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखकर सत प्रतिशत वसूली के दिये कड़े निर्देश
बड़े बकायादारों का नल विच्छेदन व समाचार पत्रांे में करे नाम प्रकाशित
राजनांदगांव 17 मार्च। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली पर नराजगी व्यक्त करते हुये वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुये वसूली बढ़ाने एवं बड़े बकायादारों से करों की वसूली कड़ाई से करने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने राजस्व वसूली के संबंध में वार्ड वार वसूली एवं डिमाण्ड की जानकारी लेकर वर्तमान डिमांड के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों से नये करदाताओं की संख्या, डिमाण्ड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्तिकरदाता के संबंध में जानकारी लेकर मांग पंजी से मिलान कर वसूली के लिये निर्देशित किये।
उन्होंने राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी से कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है इसके बावजूद शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं है, कुछ वार्ड प्रभारियों के द्वारा वसूली ठीक से नहंी की जा रही है, वे कर्मचारी नियमित रूप से डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली करे तथा बड़े बकायादारों जिन्हें नोटिस दिया गया है, उनसे कड़ाई से वसूली करना सुनिश्चित करेंगे, करो का भुगतान नही करने पर संबधित का नल विच्छेदन करे तथा समाचार पत्रों मे नाम प्रकाशित करे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने प्रभारियो से वसूली में आ रही परेशानी के संबंध में जानकारी लिए। प्रभारियो ने बताया कि श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में आशा के अनुरूप वसूली नही हो पा रही है। इसके अलावा जनगणना कार्य के कारण भी वसूली में परेशानी आ रही है। आयुक्त ने कहा कि करो का भुगतान नही करने पर वार्ड पार्षद से सहयोग ले तथा जनगणना के कार्य अपने ही वार्ड में करना है, इस आधार पर वसूली प्रभावित नही होगी दोनो काम साथ साथ करे।
महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा भी बैठक में योजनाबद्ध वसूली करने के निर्देश दिए है, उनके द्वारा बकायादारो को बुलाकर समझाईस भी दिया गया है, इन सब आधारो पर माह अंत तक लक्ष्य के अनुरूप वसूली करना सुनिश्चित करे, लापरवाही पर संबंधित के उपर कार्यवाही की जावेगी।
उन्होने राजस्व अधिकारी श्री तिवारी से प्रतिदिन वसूली जानकारी लेने तथा सभी राजस्व उप निरीक्षकों से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षकों के वसूली की प्रतिदिन जानकारी लेवे एवं स्वयं वार्डो में जाकर वसूली करे। बैठक में सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।










































