back to top

राजनांदगांव: ठेठवार पारा में नाली निर्माण के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण…

राजनांदगांव 17 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव साफ सफाई एवं निर्माण कार्यो का जायजा लेने तथा वार्डवासियों से भेट मुलाकात करने वार्डो में जाने की कडी में आज वार्ड नं. 37 पहुॅच वार्ड पार्षद श्री जैनम बैद के साथ वार्ड भ्रमण कर वार्डवासियों से रूबरू हो साफ सफाई एवं निर्माण कार्य के लिए स्थल निरीक्षण किए।

Advertisements


महापौर श्री यादव वार्ड नं. 37 के आजाद चौक, ठेठवार पारा, बसंतपुर थाना रोड में पैदल घुमकर वार्डवासियो से साफ सफाई के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने कहा कि यह वार्ड शहर के मध्य का व्यवसायिक क्षेत्र है। जहॉ मकान के अलावा दुकाने भी है। उन्होंने व्यापारियो से कहा कि अपने दुकान में डस्टबिन रखे तथा निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में ही कचरा डाले, अपने प्रतिष्ठान व घर के आस पास साफ सफाई रखे स्वच्छता अपनाए।


महापौर श्री यादव ठेठवार पारा में नाली निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर क्षेत्रवासियो से कहा कि नाली निर्माण में सहयोग करे। अपने घर व दुकान के पास नाली निर्माण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका ध्यान रखे और सीधा नाली निर्माण में कोई अवरोध न हो इसका ध्यान रखे, क्योकि आपके घरो के पानी निकासी के लिए ही नाली बनाया जायेगा।

इसी प्रकार उन्होंने गंज पारा स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर शेष कार्य जल्द पूर्ण करने कहा, जिससे विद्यार्थियो को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान पूर्व नामांकित पार्षद श्री राजेश अग्रवाल सहित वार्ड के सर्वश्री नरेश बैद (पतली), मनीष गोलछा, नरेश बैद, बंशीलाल साहू, गणेश ताम्रकार, गोलू देवांगन, विक्की के अलावा प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे तथा वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page