राजनांदगांव: आयुक्त ने बारिश के पूर्व सभी नालो की सफाई कराने किए निर्देशित…

वार्ड निरीक्षण – वार्ड मे साफ सफाई एवं नाला सफाई देख आयुक्त ने बारिश के पूर्व
सभी नालो की सफाई कराने किए निर्र्देिशत

निर्माण कार्य में एजुकेशन हब के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने आयुक्त विश्वकर्मा के सक्त निर्देश

राजनांदगांव 12 मई। साफ सफाई में गुणात्तम सुधार लाने तथा शहर में चल रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन सुबह वार्डो में निरीक्षण कर रहे है। आज उनके द्वारा नंदई,इंदिरा नगर, सृष्टि कालोनी, गौरव पथ में साफ सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा लेकर सफाई में सुधार लाने तथा निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश स्वास्थ्य एवं तकनीकि अधिकारी को दिये।


सफाई निरीक्षण में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नंदई के गलियो व सडकों की नियमित सफाई कर कचरा उठाने कहा। नंदई में नाला सफाई देख बारिश के पूर्व शहर के सभी नालो की सफाई कराने कहा। उन्होंने कहा कि जहॉ मेनुअल आवश्यकता है, वहॉ गैंग लगाकर एवं बड़े नालो की जे.सी.बी. व चैन माउंटेन से नाला सफाई करावे, जिससे बरसात में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।

सृष्टि कालोनी एवं अटल आवास क्षेत्र में साफ सफाई देख कहा कि कालोनी क्षेत्र में नियमित रूप से डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर सत् प्रतिशत युजर चार्ज वसूली करे।
निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सृष्टि कालोनी में क्षतिग्रस्त नाली मरम्मत कराने तथा पुलिया निर्माण करने संबंधित तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किए।

पाईप लाईन लिकेज पर मरम्मत करने कहा, उन्हांेने कहा कि उक्त क्षेत्र के वाल्वमेन वाल खोलने के पश्चात निरीक्षण कर कम पानी आने, पाईप लाईन लिकेज आदि की अधिकारियों को जानकारी देवे। आयुक्त ने एजुकेशन हब निर्माण कार्य का जायजा लिया और रंग रोगन देख कहा कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, कार्य में गति लाकर शेष कार्य जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि शासन की मंशानुरूप विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्हांेने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की अधिकारी सत्त मानिटरिंग करे एवं समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।