
शीतला मंदिर परिसर एवं बुढासागर किनारे सफाई कर तालाब में कचरा नही डालने नागरिको से की अपील
वृक्षारोपण के लिए स्टेट स्कूल उद्यान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव। साफ सफाई में गुणात्तम सुधार लाने नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम प्रतिदिन सुबह वार्डो में जाकर जायजा लेकर वार्डवासियो से फिटबेक ले रहे है। आज उनके द्वारा शीतला मंदिर वार्ड में साफ सफाई का निरीक्षण कर सफाई कर्मियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वही वृक्षारोपण के लिए स्टेट स्कूल उद्यान का निरीक्षण किये।
शीतला मंदिर रोड में आयुक्त श्री मरकाम ने साफ सफाई का आज सुबह जायजा लिया। शीतला मंदिर के पास भगवान शंकर की प्रतिमा के पीछे एवं बुढा तालाब के किनारे के कचरा की सफाई करा कहा कि तालाब के किनारे की अच्छे से सफाई कर झिल्ली पन्नी उठाए, तालाब के आस पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गुप्त नवरात्रि के अष्टमी की हवन पूजन को ध्यान में रखकर मंदिर परिसर की समुचित सफाई की जावे।
उन्होंने कहा कि मंदिर के आस पास पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा पानी भरान पर कच्ची नाली खोद कर निकासी करावे। क्षेत्र के स्वास्थ्य अमला को बुढासागर में कचरा व मलमा डालते पाये जाने पर संबंधित से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
उन्हांेने नागरिको से भी अपील करते हुए कहा है कि तालाब में कचरा व मलमा न डाले, तालाब हमारी धरोहर है, इसको स्वच्छ एवं साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
निरीक्षण की कडी में आयुक्त ने तहसील कार्यालय रोड में साफ सफाई देख रोड एवं मोती तालाब के किनारे सफाई कर कचरा उठाने कहा। उन्होंने स्टेट स्कूल के उद्यान का जायजा लेकर उद्यान की साफ सफाई कर कटीली झाडिया काटने के निर्देश दिए, साथ ही उद्यान में वृक्षारोपण करने आवश्यक तैयारी करने संबंधित को निर्देशित किए।
उन्हांेने कहा कि इस बारिश के मौसम में लगभग 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए स्थल चयन सहित अन्य प्रक्रिया की जा रही है।
जिसमे स्टेट स्कूल उद्यान को भी वृक्षारोपण में प्राथमिकता दी जायेगी। निरीक्षण के दौरान प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी गोस्वामी सहित स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।









































