राजनांदगांव: आयुक्त ने सुबह फ्लाई ओव्हर के नीेचे साफ सफाई का किया निरीक्षण…

भगत सिंह चैक फ्लाई ओव्हर के नीचे लगे होटल, ठेला में गंदगी देख जुर्माना लगाने के दिये निर्देश, 3 लोगो पर लगा जुर्माना

राजनांदगांव 22 जून। प्रतिदिन सफाई निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सफाई का जायजा लेकर गंदगी फैलाने वालो पर जुर्माना लगाने के स्वास्थ्य अमला को निर्देश दिए।


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज सफाई निरीक्षण में भगत सिंह चैक फ्लाई ओव्हर के नीचे सफाई का जायजा लेकर उन्होंने होटल एवं ठेला के आस पास साफ सफाई रखने, कचरा फैलाने वालो पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाने स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव को निर्देशित किए।

उन्होंने होटल एवं ठेला के पास गंदगी देख नराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित से कहा कि अतिक्रमण कर व्यवसाय न करे और साफ सफाई रखे, अन्यथा जप्ती की कार्यवाही की जावेगी। साफ सफाई के अभाव में संबंधित से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।

निर्देश के अनुक्रम में सूरज चाय ठेला से 5 सौ रूपये, के.जी.एन. पान सेन्टर एवं सिन्हा चाय ठेला से 2-2 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया। आयुक्त ने आस पास के लोगो को साफ सफाई रखने अतिक्रमण नही करने समझाईस दिए।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अमला से कहा कि जी.ई.रोड में शहर के अलावा बाहर के लोगो का भी आना जाना लगा रहता है, जहाॅ से हमारे शहर की छवि प्रदर्शित होती है।

इसलिए जी.ई.रोड में साफ सफाई रखे, नाली नालो की सफाई करे, रोड के किनारे के दुकानदारोे व ठेला खोमचा वालो को साफ सफाई रखने समझाईस देवे, अतिक्रमण करते देख हटाने की कार्यवाही करे तथा संबंधितो पर जुर्माना लगावे। फ्लाई ओव्हर के नीचे भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए अतिक्रमण न होने दे।