back to top

राजनांदगांव : आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का हुआ आयोजन…


राजनांदगांव 05 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसुदन यादव, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन श्री शैकी बग्गा, वार्ड पार्षद श्री कमलेश बन्धे, पार्षद श्री मनोहर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन उपस्थित थे।

Advertisements

महापौर श्री मधुसुदन यादव ने कहा कि दाई-बबा दिवस का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना हैं। दाई-बबा दिवस का थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी को स्वास्थ्य मेले में लाने के लिए प्रेरित करें।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। जिले में कुल 7454 बुजुर्गों का रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद व अन्य स्वास्थ्य की जांच, मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया गया। साथ ही कुल 234 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाया गया।

प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज किये गये। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनका कार्ड बनवाया गया। इस अवसर पर डॉ. विकास राठौर, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. शैलेष जोशी, डॉ. दीपान्शु शर्मा, शहरी सुपरवाईजर श्री कौशल शर्मा, श्री पंकज झा, श्रीमती नूतन साहू, श्रीमती मंजू साहू, श्री अरविंद वर्मा, श्री नेतराम मंडावी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी व वरिष्ठ नागरीकगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page