back to top

राजनांदगांव : आसमान छूती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन -मुस्तफा जोया….

राजनांदगांव 11 जून 2021- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं शहर जिला कांग्रेस राजनांदगांव के प्रभारी श्री अरुण सिसोदिया जी के मार्गदर्शन मे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा जी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मुस्तफा जोया ने बताया कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओ के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में सभी पेट्रोल/डीजल पंप के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page