back to top

राजनांदगांव: आसिफ अली की मेहनत रंग लाई, यूथ कांग्रेस में निर्वाचित हुवे अनिमेश सिंग, शिवम, राहुल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

राजनांदगांव: उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली की मेहनत रंग लाई है उनकी सूझबूझ, राजनीतिक अनुभव, और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर महनत के चलते उनके पैनल ने यूथ कांग्रेस के चुनाव में जीत दर्ज करते हुए निर्वाचित हुवे है।

Advertisements

विगत माह पहले हुवे यूथ कांग्रेस के चुनाव में राजनांदगांव के यूथ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने अपना जोर अजमाया था, चुनाव ऑनलाइन पद्धति से सम्पन्न हुआ था जिसमे आज उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली के पैनल से अनिमेश सिंग यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित,

शिवम गड़पायले यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वही राहुल गजभिए को जिला महासचिव निर्वाचित किया गया है। इस जीत पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष आसिफ अली ने सभी जितने वाले प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page