राजनांदगांव: आसिफ अली के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर वार्डवासियों ने किया चक्का जाम…

राजनांदगांव । शहर के स्टेशन पारा वार्डवासियो ने शहर उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में पानी की सामस्या को लेकर खैरागढ मार्ग मे चक्का जाम कर दिया । जिसके चलते आधे घंटे तक आवागमन बाधित हुई है और रेलवे ब्रीज और खैरागढ मार्ग मे दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतार लगी रही हालाकि नगर निगम कमिश्नर अतुल विश्वकर्मा के समझाईस और आश्वासन के बाद वार्ड वासियो ने अपना चक्का जाम समाप्त कर दिया है। वार्ड वासियो का कहना है कि गर्मी सीजन मे नगर निगम व्दारा नल से एक टाईम पानी दिया जा रहा है जो कि सिर्फ 15 मिनट हि चलता है वही नल से पानी का फोर्स कम आ रहा है जिससे पानी की समस्या बनी हुई है ।

इधर नगर निगम कमिश्नर अतुल विश्वकर्मा का कहना है कि स्टेशन पारा मे रेलवे अंडर ब्रिज का काम चल रहा है निर्माण कार्य मे पाईप लाईन आने पानी सप्लाई मे दिक्कत हो रही है ।वही दूसरी पाईप लाईन से यहां पर गौरीनगर वार्ड और स्टेशन पारा वार्ड मे पानी की सप्लाई की जा रही है जिसमे पाईप लाईन वाल मे गडबडी के चलते गौरी नगर मे अधिक और स्टेशन पारा मे नल से कम पानी सप्लाई हो रही है ।उन्होने कहा कि पाईप वाल को चेक कर दुरस्त किया जायेगा ।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, निगम नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, वार्ड पार्षद साहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
आक्रोशित वार्ड वासियो ने समस्या दूर न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है।