back to top

राजनांदगांव : इंडिया नेशनल पावरलिफ्टिंग कम्पिटिशन चौंपियनशिप में आरक्षक अंजू सिंह ने जीता स्वर्ण पदक…

76 किलो ग्राम वेट कैटेगरी के सीनियर वर्ग तथा मास्टर 1 वर्ग दोनों वर्गों में 355 किलो ग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया साथ ही उन्हें ‘‘स्ट्रोंग वॉमेन ऑफ दा इंडिया’’ का टाईटल भी प्रदान किया गया।

Advertisements

सहायक सेनानी राकेश सिंह ने 83 किलो ग्राम वेट कैटेगरी के मास्टर 2 वर्ग में कुल 485 किलो ग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया

इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा दिनांक 18 जनवरी से 22 जनवरी तक दल्ली राजहरा में आयोजित किया गया था।

देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने लिया था भाग।

पुलिस विभाग से श्री राकेश सिंह, सहायक सेनानी, 8 वी वाहिनी और महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह, महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव प्रतिभागी के रूप में हुये थे शामिल। जिला आने पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया।

इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित आल इंडिया नेशनल पावरलिफ्टिंग कम्पिटिशन चौंपियनशिप का आयोजन दिनांक 18 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक दल्ली राजहरा में आयोजित किया गया। जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राजनांदगांव / इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव पुलिस विभाग से श्री राकेश सिंह, सहायक सेनानी, 8 वी वाहिनी तथा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह, महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। जिसमें सहायक सेनानी राकेश सिंह ने 83 किलो ग्राम वेट कैटेगरी के मास्टर 2 वर्ग में कुल 485 किलो ग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया, तथा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह 76 किलो ग्राम वेट कैटेगरी के सीनियर वर्ग तथा मास्टर 1 वर्ग दोनों वर्गों में 355 किलो ग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया साथ ही उन्हें ‘‘स्ट्रोंग वॉमेन ऑफ दा इंडिया’’ का टाईटल भी प्रदान किया गया।

पुलिस विभाग से खेलते हुए इन खिलाड़ियों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया। तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा जिम के संचालक श्री अमित अजवानी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page