back to top

मोहला : जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र…

        मोहला 29 जनवरी 2025। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन तक 02 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इनमें जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 खडग़ांव के लिए अनुसूचित जनजाति महिला से कथादेवी मोहन नेताम ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 01 चिल्हाटी अनुसूचित जाति महिला से संतोषी लाऊत्रे ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 10 निर्वाचन क्षेत्र है। इनमें शेष किसी भी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से कोई भी अभिव्यक्तियों के द्वारा नाम  निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page